पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समृद्ध भारत बनाने अंतिम छोर तक योजना पहुंचना जरूरी : देशमुख

समृद्ध भारत बनाने अंतिम छोर तक योजना पहुंचना जरूरी : देशमुख

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय स्तर पर मिलकर काम करें और सत्ता, संगठन में समन्वय बनाएं : कपूर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास का सपना देखा था। इस सपने को हम भाजपा के कार्यकर्ता ही पूरा कर सकते हैं। अंतिम छोर तक शासन की योजना पहुंचने पर ही देश समृद्ध हो सकता है। यह बात पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गुरुवार को महतपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कार्यकर्ताओं से कही। जिपं सदस्य राजा पवार, बैतूलबाजार नगर परिषद अध्यक्ष सुधाकर पंवार, मंडल अध्यक्ष सुनील कास्लेकर ने भी विचार रखे। नगर में भाजपा भवन में नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि मनाई। बैतूल नपाध्यक्ष अलकेश आर्य ने कहा भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार ने सभी वर्ग के लिए योजना बताई। इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। नगर मंडल अध्यक्ष मनीष माथनकर, हनी भार्गव, चिंटू खन्ना ने भी विचार रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिवचरण अग्रवाल, विश्वनाथ विहिते, डॉ. जीए बारस्कर, आनंदराव पांसे का सम्मान किया। अमरावती घाट में वरिष्ठ नेता राजा ठाकुर, जिपं अध्यक्ष मंगलसिंह धुर्वे, मंडल अध्यक्ष राजू संत की उपस्थिति में पुण्यतिथि मनाते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प लिया।

पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विधायक ने एकजुट होकर कार्य करने की समझाइश।

खबरें और भी हैं...