जुलाई में शुरू हो सकती है सरकारी आईटीआई
अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बैतूल, छिंदवाड़ा और इंदौर नहीं जाना पड़ेगा
सुविधा
क्षेत्रके युवाओं को जल्द ही नगर में सरकारी आईटीआई की सौगात मिलने वाली है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी सत्र जुलाई महीने में आईटीआई शुरू हो जाएगी। आईटीआई खोलने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
नगर में सरकारी आईटीआई नहीं होने से छात्र-छात्राओं को बैतूल, छिंदवाड़ा, इंदौर सहित अन्य नगरों में जाकर आईटीआई का कोर्स करना पड़ता है। नगर में दो प्राइवेट आईटीआई संचालित है लेकिन फीस अधिक होने से इसका लाभ मध्यमवर्गी और गरीबी वर्ग के परिवार के बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। अब ऐसा नहीं होगा।
नगर में आईटीआई खुलने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रशासनिक स्तर पर आईटीआई खोलने की तैयारियां जोरों से शुरू है। संभवत: जुलाई महीने में नगरवासियों को आईटीआई की सौगात मिल जाएगी।
मुलताई| पंचायतसचिव प्रशिक्षण केंद्र के भवन में खुलेंगी आईटीआई।
आईटीआई खोलने ये हो चुकी हैं कार्रवाई
नगरमें आईटीआई खोलने के लिए जिले की टीम ने नागपुर रोड पर स्थित पंचायत सचिव प्रशिक्षण केंद्र के खाली भवन का निरीक्षण किया था। टीम में आए आईटीआई बैतूल के प्राचार्य बीआर तांडिया, प्रशिक्षण अधीक्षक एसके खरचे ने भवन के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी थी। टीम की रिपोर्ट के बाद कौशल विकास भोपाल के संयुक्त संचालक डीएस ठाकुर ने पंचायत सचिव प्रशिक्षण केंद्र के भवन का निरीक्षण कर लिया है। श्री ठाकुर ने आईटीआई के पांच बड़े ट्रेड शुरू करने के लिए भवन में पर्याप्त जगह होने की बात कही है। श्री ठाकुर ने भवन संबंधित रिपोर्ट कौशल विकास के डायरेक्टर को भेज दी है।
येसुविधा हैं, छात्रावास भी बन सकता है
पंचायतसचिव प्रशिक्षण केंद्र का भवन पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। प्रशासन से आईटीआई शुरू करने की अनुमति मिलते ही यहां छात्र-छात्राओं के प्रवेश के साथ कोर्स शुरू हो जाएगा। आईटीआई के लिए नए भवन बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पंचायत सचिव प्रशिक्षण केंद्र में इतने कमरे हैं कि यहां आईटीआई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास भी बन सकता है। इसके साथ ही भवन के सामने लगभग तीन सरकारी जमीन भी खाली पड़ी हुई है।
प्रयास किए जा रहे हैं
^मुलताईमें संभवत: इसी सत्र में सरकारी आईटीआई शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आईटीआई के लिए भवन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। जिसकी जानकारी कौशल विकास के डायरेक्टर को भेजी जा चुकी है। जल्द ही आईटीआई शुरू करने की अनुमति मिल जाएगी। -ज्ञानेश्वर बी पाटिल कलेक्टर बैतूल