फुटबाॅल स्पर्धा में आएंगी 12 टीमें
सारनी| शहरके हाई स्कूल फुटबाॅल मैदान में 15 फरवरी से जिला स्तरीय फुटबाॅल स्पर्धा होगी। इसमें जिले की एक दर्जन टीमें हिस्सा लेगी। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के विलास चौधरी, रंजीत डोंगरे और निराकार सागर ने बताया कि खेल, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और हाई स्कूल मैदान को जीवंत रखने के लिए स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। बैतूल, आमला, मुलताई, नांदपुर, सारनी, पाथाखेड़ा, बोरदेही, भैंसदेही समेत जिले की 12 से ज्यादा टीमें स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।