मुलताई| थानाक्षेत्र के डहरगांव में शनिवार को एक किसान के कुएं में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। कुक्कु बाई बुवाड़े सुबह अपने खेत के कुएं पर मवेशियों को पानी पिलाने ले गई थी।
इस दौरान कुएं में देखा तो शव दिखाई दिया। श्रीमती बुवाड़े ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम कोटवार संजय पिपरदे को दी।