- Hindi News
- मंडी शुल्क चुकाए बिना गुड़ का परिवहन, ट्रक जब्त
मंडी शुल्क चुकाए बिना गुड़ का परिवहन, ट्रक जब्त
मुलताई| कृषि उपज मंडी की टीम ने शनिवार को मोरखा-चिखलीकला मार्ग पर गुड़ से भरा ट्रक पकड़ा। ड्राइवर के पास ट्रक में भरे गुड़ के मंडी शुल्क से संबंधित दस्तावेज नहीं थे। मंडी सचिव शीला खातरकर, मंडी के सहायक उपनिरीक्षक एसके सरले सहित कर्मचारियों को दोपहर में चिखली कला के पास मोरखा की ओर से गुड़ से भरा ट्रक दिखाई दिया।
श्रीमती खातरकर ने ट्रक को रोककर जांच की। ट्रक में गुड़ भरा हुआ था। श्रीमती खातरकर ने ट्रक ड्राइवर से मंडी शुल्क से संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। ड्राइवर के पास मंडी शुल्क जमा करने से संबंधित दस्तावेज नहीं थे। इस स्थिति में श्रीमती खातरकर ने मडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए ट्रक जब्त कर पुलिस थाने में खड़ा कराया है।