पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने मांगी मंदिर, मस्जिद की संपत्ति की जानकारी

एसडीएम ने मांगी मंदिर, मस्जिद की संपत्ति की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| नगरसहित क्षेत्र में स्थित मंदिर और मस्जिद की चल-अचल संपत्ति के संबंध में एसडीएम ने सर्वकार और इमामों को नोटिस जारी किया है। मंदिर और मस्जिद के वर्तमान अध्यक्ष और सदस्यों की संख्या के संबंध में भी जानकारी मांगी गई है। सभी को 10 फरवरी को जानकारी लेकर एडीएम कोर्ट में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। एसडीएम पंकज जैन ने मुलताई, आमला और प्रभात पट्टन ब्लॉक के स्थित मंदिर और मस्जिद के चल-अचल सहित अन्य जानकारी के लिए नोटिस जारी किए है। श्री जैन ने प्रभात पट्टन में स्थित दिगंबर जैन मंदिर, मस्जिद कमेटी, मुलताई में स्थित अजुमन कमेटी, आनंद जैन मंदिर, दाउदी बोहरा मस्जिद, पार्श्वनाथ दिंगबर जैन मंदिर, शिव मंदिर, राम मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, रामदेव बाबा ट्रस्ट, दाउदी बोहरा जमात आदि को नोटिस जारी कर जानकारी मांगी है।