पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपाध्यक्ष ने सड़क निर्माण देखकर वार्डवासियों से समस्याएं भी पूछी

नपाध्यक्ष ने सड़क निर्माण देखकर वार्डवासियों से समस्याएं भी पूछी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
- कुंड गली में 1 लाख 22 हजार रुपए से बन रही सड़क का निरीक्षण किया।

मुलताई। नगर के वार्डों में सीमेंट सड़क निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। नपा अध्यक्ष और पार्षद निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता का जायजा ले रहे हैं। शनिवार को नपा अध्यक्ष हेमंत शर्मा और पार्षद मनीष शर्मा ने ताप्ती कुंड गली में बन रही सीमेंट सड़क निरीक्षण किया। वार्डवासियों से समस्या भी पूछी। नगर में पिछले डेढ़ साल से सीमेंट सड़क निर्माण का काम बंद था। बिलों की राशि का भुगतान नहीं होने से ठेकेदार काम करने को तैयार नहीं थे। नई परिषद ने ठेकेदारों की समस्या सुनी और समय पर भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ठेकेदारों ने भी तेजी से काम शुरू कर दिया है।
कुंड गली में 1 लाख 22 हजार रुपए से बन रही सीमेंट सड़क का निरीक्षण करते हुए नपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही। श्री शर्मा ने वार्डवासियों को भी निर्माण कार्य की सतत निगरानी करने की समझाइश दी।
पार्षद मनीष शर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर तत्काल जांच कराई जाएगी। वार्डवासियों ने सड़क के साथ नाली निर्माण करने की भी मांग की है। इस पर अध्यक्ष श्री शर्मा ने आश्वासन दिया कि जिन वार्डों में नाली नहीं बनी है वहां प्राथमिकता से नाली का निर्माण कराया जाएगा।