पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्स जमा नहीं किया, डेम के निर्माण में लगे 15 वाहन जब्त

टैक्स जमा नहीं किया, डेम के निर्माण में लगे 15 वाहन जब्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
- परिवहन विभाग ने 5 लाख का टैक्स जमा नहीं करने के कारण की कार्रवाई।

बैतूल। परिवहन विभाग ने जलसंसाधन विभाग के निर्माणाधीन बादलडोह डेम पर छापामार कार्रवाई करते हुए 15 वाहनों को जब्त किया। इन वाहनों पर 4 लाख का टैक्स बकाया था। टैक्स जमा करवाने के बाद आरटीओ अधिकारी ने जेसीबी समेत कुछ वाहनों को छोड़ा।

जलसंसाधन विभाग के मुलताई डिवीजन के अंतर्गत बादलडोह जलाशय का निर्माण चल रहा है। जिला परिवहन अधिकारी वायएस सेंगर ने अमले के साथ यहां छापामार कार्रवाई की। इस डेम के निर्माण में लगी 1 जेसीबी, 13 डंपर और 1 पिकअप को यहां से जब्त किया गया। इन वाहनों पर रोड टैक्स समेत अन्य टैक्सों का कुल 5 लाख रुपए का टैक्स बकाया था। इन वाहनों को आरटीओ कार्यालय लाया गया। यहां से वाहन मालिकों को बुलाकर बकाया टैक्स जमा करवाने के प्रयास किए गए। शनिवार शाम को जेसीबी मालिक ने 1 लाख 43 हजार रुपए ऑनलाइन जमा करवाए, इसके बाद उनकी जेसीबी को छोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।

निर्माणस्थलों पर रहेगी आरटीओ की नजर : जिले में हर साल 15 हजार नए वाहन सड़कों पर रहे हैं। इनमें हैवी व्हीकल भी बड़ी संख्या में हैं। इन वाहनों के निर्माण स्थलों पर कार्य करने के कारण ये अक्सर बच जाते हैं। लेकिन आरटीओ कार्यालय अब लगातार निर्माण स्थलों पर वाहनों की पड़ताल करेगा।

जानकारी ली जाएगी : '' मैं अभी बाहर हूं। बादलडोह जलाशय का काम चल रहा है। लेकिन यहां हुई कार्रवाई के विषय में जानकारी नहीं है। वापस आकर इस विषय में जानकारी ली जाएगी और कार्रवाई भी की जाएगी।'' -एके डेहरिया, ईई, जलसंसाधन विभाग मुलताई डिवीजन

मॉनीटरिंग की जाएगी : '' बादलडोह जलाशय के निर्माण में लगे 15 वाहनों को जब्त किया गया था। इन पर परिवहन कार्यालय का टैक्स बकाया था। टैक्स जमा करवाने के बाद ही वाहन छोड़े जाएंगे। निर्माण कार्यों में लगे वाहनों की लगातार मॉनीटरिंग की जाएगी। -वायएस सेंगर , आरटीओ