पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवोदय चयन परीक्षा

नवोदय चयन परीक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
80 सीटों पर चयन के लिए 6 हजार छात्रों ने दी परीक्षा

जिले के 20 केंद्रों पर आयाेजित हुई नवोदय चयन परीक्षा, 285 छात्र-छात्राएं परीक्षा से रहे अनुपस्थित

जिले के 6 हजार 219 परीक्षार्थियों ने बेहतर पढ़ाई और फ्री शैक्षणिक सुविधा पाने शनिवार को परीक्षा दी। अब इन परीक्षार्थियों का जून माह में रिजल्ट आएगा। इन परीक्षार्थियों में 80 छात्र-छात्राओं को पढ़ाई की फ्री सुविधा का लाभ मिल सकेगा। दरअसल, नवोदय विद्यालय में शासन की योजना में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाई की फ्री सुविधा दी जाती है। इसमें आवास, खाना, किताबें, पेन, पैंसिल समेत अन्य सुविधा दी जाती हैं। इन सुविधाओं को पाने छात्र-छात्राओं को चयन परीक्षा देनी होती है। शनिवार को जिलेभर के 20 सेंटरों पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक यह चयन परीक्षा आयोजित की गई। इसमें जिलेभर से 6 हजार 504 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 6 हजार 219 परीक्षार्थी शामिल हुए।

बैतूल ब्लाक में एक्सीलेंस, कन्या गंज, न्यू बैतूल और एमएलबी स्कूल को केंद्र बनाया गया। इन केंद्रों पर 1558 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 1505 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

जून में आएगा रिजल्ट

नवोदयके प्रिंसिपल संजीव रेड्डी के अनुसार परीक्षा का रिजल्ट जून में आएगा। चयनीत छात्रों को कक्षा 12वीं तक सुविधाएं मिलती है।

80 विद्यार्थी लेंगे

परीक्षा80 सीटों के लिए हुई। इसमें 75 प्रतिशत ग्रामीण और 25 शहरी आरक्षण रहता है। इसके अलावा बालक-बालिका 30 फीसदी, एसी का 14 प्रतिशत और एसटी वर्ग में 7.5 प्रतिशत आरक्षण रहेगा।

सारनी. शनिवारको यहां कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में हुई परीक्षा में 415 विद्यार्थी शामिल हुए। केंद्राध्यक्ष देवीदास सिंघास ने बताया कि 450 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 35 विद्यार्थी अनुपस्थित हुए।

625 ने दी परीक्षा

प्रभातपट्टन. एक्सीलेंसस्कूल परीक्षा केंद्र पर 350 में से 341 और कन्या स्कूल में 291 में से 284 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

3 केंद्रों पर हुई परीक्षा

मुलताई. नवोदयविद्यालय में प्रवेश के लिए नगर के तीन केंद्रों पर परीक्षा हुई। एक्सीलेंस स्कूल में 343 परीक्षार्थी उपस्थित और 07 अनुपस्थित रहे। कन्या स्कूल में 340 उपस्थित, 10 अनुपस्थित और नवीन स्कूल में 218 उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे।