पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 टेबल पर 56 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा

13 टेबल पर 56 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच पद की पुनर्मतगणना 9 को
मुलताई| आमला ब्लॉक के हरदौली ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए डाले गए वोटों की पुर्न मतगणना 9 फरवरी को होगी। सरपंच पद की उम्मीदवार की शिकायत पर एसडीएम पंकज जैन ने शनिवार को पुर्नमतगणना के आदेश जारी किए। मामला यह है कि हरदौली ग्राम पंचायत में सरपंच पद के 5 उम्मीदवार खड़े हुए थे। 13 जनवरी को वोटिंग हुई थी। इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद मतगणना भी हुई थी। सरपंच पद की उम्मीदवार संगीता पति हरकलाल को 211 वोट प्राप्त हुए। दूसरे नंबर पर देवकी दिनकर राव को 193 और सुनीता पति रमन बगाहे को 138 वोट मिले। 19 जनवरी को सारणीकरण का कार्य होने के बाद तीसरे नंबर पर रहने वाली सुनीता को सरपंच का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। एसडीएम पंकज जैन ने चुनाव संपन्न कराने वाले पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी के बयान लिए।

सबसे अधिक वोट मिलने के बाद भी सरपंच का प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर संगीता पति हरकलाल ने इसकी शिकायत की थी। जबकि संगीता को सबसे अधिक वोट मिले थे।