अव्यवस्था और गंदगी देख भड़के एसडीएम
नगरके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही अव्यवस्थाओं की शिकायतों के बाद मुलताई एसडीएम पंकज जैन ने शनिवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, वार्ड एवं लैब में मिली गंदगी को लेकर नाराज एसडीएम ने बीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं अस्पताल से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों की हकीकत जानने के लिए हाजरी रजिस्टर भी चेक किया। एसडीएम जब हाजरी रजिस्टर चेक कर रहे थे। इस दौरान गैरहाजिर दो कर्मचारी तत्काल लौट आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर को पहुंचे। यहां एसडीएम ने मरीजों से उनके इलाज एवं मिल रही सुविधाओं और दवा वितरण कक्ष में जाकर दवाइयों की जांच की। यहां से निकलने के बाद एसडीएम ने लैब में साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएमओ डॉ. केआर पाटिल को अव्यवस्थित कार्यप्रणाली में सुधार लाने चादर साफ करने के निर्देश दिए।
वहीं नगर में लंबे समय से बन रहे तीस बिस्तरों वाले अस्पताल भवन का काम पूरा करने के लिए भी एसडीएम द्वारा निर्देश दिए गए हैं। यहां पहुंचे एसडीएम ने बीएमओ से अस्पताल भवन की कमियों के बारे में पूछताछ की। भवन का निरीक्षण कर कमियां पूरी कर अस्पताल प्रारंभ करवाने के लिए कहा।
प्रभातपट्टन. मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ करते एसडीएम।