पंचायत की होगी दोबारा मतगणना
आमला | ब्लॉककी हरदोली पंचायत की मतगणना दोबारा होगी। तहसीलदार दिनेश सांवले ने बताया यह मतगणना 9 फरवरी की दोपहर 3 बजे से एसडीएम कार्यालय मुलताई में होगी। गौरतलब है कि यहां सरपंच पद की मतगणना को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी पर गलत मतगणना और घोषणा का कथित आरोप लगाकर शिकायत की थी। शिकायत पर दोबारा मतगणना की जा रही है।