कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया
मुलताई| सरकारीकॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कॉलेज में युवा उत्सव भी मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वर्षा खुराना ने किया। छात्र-छात्राओं ने एनएसएस गीत, देशभक्ति गीत के माध्यम से सामाजिक समस्याओं और कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। 23 सितंबर से कॉलेज में तीन दिवसीय युवा उत्सव भी मनाया जा रहा है। एकल गायन, शास्त्री गायन के लिए छात्र ओबेश शबीर मोहम्मद का चयन जिला स्तरीय संगीत स्पर्धा के लिए हुआ।