- Hindi News
- किसानों ने सर्वे कराकर मांगा खराब फसल का मुआवजा
किसानों ने सर्वे कराकर मांगा खराब फसल का मुआवजा
मुलताई. आष्टा के किसान तहसीलदार को समस्या बताते हुए।
नगर संवाददाता|मुलताई
प्रभातपट्टन ब्लॉक के आष्टा के किसान बुधवार को बारिश से खराब हुई फसलों को मुआवजा मांगने तहसील कार्यालय पहुंचे।
किसानों ने तहसीलदार को फसलों की स्थिति के बारे में बताते हुए सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। क्षेत्र में बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा मांगने अब एक के बाद एक गांव के ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचने लगे हैं। बुधवार को आष्टा के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार अशोक डेहरिया से मुआवजा मांगा। किसान बाबाराव ठाकरे, माधो डांगे, हेमराज माथनकर आदि ने कहा कि लगातार बारिश से किसानों के खेतों में सोयाबीन, मक्का सहित अन्य बीजों का अंकुरण नहीं हुआ। कुछ किसानों के खेतों में अंकुरण हुआ तो अब पौधों में फल्लियां नहीं लगी है। किसानों ने कर्ज लेकर बीज और खाद खरीदा था। फसल नहीं होने से किसान बर्बाद हो गए है। इसके बाद भी अभी तक राजस्व विभाग ने सर्वे नहीं किया है। किसानों ने जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।