पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने देखा तो चोरी की बिजली से सजे थे दुर्गा पंडाल

एसडीएम ने देखा तो चोरी की बिजली से सजे थे दुर्गा पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रावण दहन स्थल पर लगेंगे 10 सीसीटीवी कैमरे

सारनी| रामरख्यानीस्टेडियम में दशहरा महोत्सव पर इस बार सीसीटीवी कैमरों की नजर रहेगी। नगर पालिका यहां नाइट विजन वाले 10 सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। बुधवार को पुलिस थाने में हुई शांति समिति की बैठक में यह निर्णय हुआ। थाने में हुई बैठक में शहर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और अन्य लोगों ने शिरकत की। शहर में बुधवार से शुरू हो रहे दुर्गोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। तैयारियों के बीच पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को लेकर शांति समित की बैठक रखी। बैठक में स्टेडियम में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में होने वाली भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने पर चर्चा हुई। स्टेडियम में रावण दहन के लिए एक प्रवेश गेट के अलावा बाहर निकलने के लिए झांकी स्थल के पास से एक और गेट रखा जाएगा। इसके अलावा भीतर की व्यवस्था पॉवर जनरेटिंग कंपनी का सुरक्षा विभाग देखेगा। बाहरी व्यवस्था पुलिस संभालेगी। नगर पालिका फायर ब्रिगेड तैनात करेगी।

शांति और सदभाव के साथ बनाएंगे त्यौहार

आठनेर|नवरात्रको लेकर शांति समिति की बैठक मंगलवार को थाना परिसर में हुई। बैठक में तहसीलदार राजीव कहार, पुलिस अधिकारी, सीएमओ नगर परिषद, गणमान्य नागरिक· मौजूद रहे। बैतूल में शांति और सदभाव के साथ त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। दशहरा पर बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।

नगर संवाददाता|मुलताई

नगरमें देवी स्थापना के पहले ही पंडाल विद्युत रोशनी से सज गए है। बुधवार को एसडीएम पंकज जैन ने पंडालों का निरीक्षण किया। अधिकांश पंडालों में चोरी की बिजली का उपयोग हो रहा था। बिजली के तार खुले पड़े हुए थे। इस लापरवाही पर श्री जैन ने मंडलों के कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई और तारों को हटवाया। पिछले दो दिनों से नगर के दर्जन भर दुर्गा पंडाल विद्युत रोशनी से जगमगा रहे हैं। पंडालों में बगैर कनेक्शन लिए एलटी लाइन में हुक डालकर बिजली का उपयोग हो रहा था। तार भी खुले में पड़े हुए थे। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा था। सुबह एसडीएम श्री जैन, नपा सीएमओ मोहम्मद सलीम और विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री जेएस राठौर ने सभी पंडालों का निरीक्षण किया। श्री जैन को हर जगह खुले में बिजली के तार दिखाई दिए। इस पर श्री जैन ने कार्यकर्ताओं पर नाराजगी जताई और कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करने की समझाइश दी।

चिचोली| श्रीनव युवक