कंटेनर ने कार को मारी टक्कर
कंटेनर ने कार को मारी टक्कर
मुलताई| नेशनलहाईवे पर दुग्ध शीत केंद्र के पास बुधवार को कंटेनर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। नागपुर निवासी राजेश पिता गंगाराम ने बताया कि वह अपनी कार से इंदौर जा रहा था। दुग्ध शीत केंद्र के पास कंटेनर क्रमांक एचआर 55 आर 9231 के ड्राइवर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर की टक्कर से वह बाल बाल बच गए। घटना में कार में लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है।