- Hindi News
- पहले बताया 5 लाख लूटे, बाद में किया इनकार
पहले बताया 5 लाख लूटे, बाद में किया इनकार
होशंगाबाद के बुजुर्ग से लूट, आरोपी पकड़ाए
बैतूल|होशंगाबादके एक बुजुर्ग से मोबाइल नकदी की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सारनी पुलिस के अनुसार होशंगाबाद के नत्थू पिता गोपा झोठे (60) मंगलवार को सारनी जा रहे थे। रास्ते में पाथाखेड़ा के तीन युवकों ने उन्हें रोककर मोबाइल और दो सौ रुपए नकदी छीन लिया। पुलिस ने मुकेश, कंचू और विजय तीनों युवकों गिरफ्तार किया है।
घटना की सूचना पर टीआई एसके सिंह ने कंपनी कार्यालय पहुंचकर पूछताछ की।
नगर संवाददाता| मुलताई
गुरुसाहबवार्ड में हैदराबाद की माइक्रो फाइनेंस कंपनी स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी के मैनेजर के साथ पांच लाख की लूट की खबर बुधवार को चर्चा में रही। कंपनी के मैनेजर ने पहले उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर अज्ञात लोगों ने राशि लूटने की बात कही थी। पुलिस को लूट का पता चला तो कंपनी के कार्यालय में पहुंचकर मैनेजर से पूछताछ की। पूछताछ में मैनेजर ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लोग राशि नहीं ले गए। दोपहर में कंपनी के मैनेजर सुजीत पटले ने थाने आकर पुलिसकर्मियों को बताया कि दोपहर 3.15 बजे रामकुमार यादव के साथ बैंक से पांच लाख रुपए निकालकर बाइक से कार्यालय रहे थे। रास्ते में मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवकों ने उन्हें रोका और मिर्च पाउडर आंखों में झोंक दिया। दोनों युवक रुपए से भरा थैला लेकर भाग गए। इस पर पुलिसकर्मियों ने मैनेजर को अस्पताल चलकर एमएलसी करवाने को कहा। जिस पर श्री पटले ने लिखित आवेदन लेकर आने का कहकर थाने से चले गए। इसके बाद वे वापस नहीं आए।
घटना की जानकारी टीआई एसके सिंह को पता चली तो वह सीधे कंपनी के कार्यालय में पहुंचे। जहां पर मैनेजर ने बताया कि उनके साथ घटना हुई है लेकिन अज्ञात युवक रुपए का थैला नहीं ले गए। टीआई श्री सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध होने से मैनेजर सहित अन्य कर्मचारियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।