पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेका होगा निरस्त

सात दिन में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेका होगा निरस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राशि राजसात कर ठेका होगा निरस्त

वर्कआर्डरजारी होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ अब नगर पालिका ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। सीएमओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि ठेकेदारों को काम शुरू करने के लिए अंतिम सूचना पत्र जारी किया है। सात दिनों के भीतर कार्य शुरू करने को कहा गया है। इसके बाद भी ठेकेदार काम शुरू नहीं करते हैं तो जमा धरोहर राशि राजसात कर ठेका निरस्त किया जाएगा। ठेका निरस्त करने के बाद धारा 3 सी के तहत रिस्क एंड कास्ट पर कार्य कराया जाएगा।

इन ठेकेदारों ने शुरू नहीं किए काम

ठेकेदारराजेंद्र कवड़कर, मंगलमूर्ति साबले, संजय झलिये, दिलीप अग्रवाल, भीमसिंह चंदेल, प्रमोद गावंडे को नाली, सीसी रोड, आंगनबाड़ी भवन सहित अन्य कार्यों के लिए दो साल से वर्कआर्डर जारी हो चुके हैं। इसके बाद भी काम शुरू नहीं किया है। ठेकेदारों का कहना है कि नगर पालिका की निधि में फंड नहीं है। ऐसे में भुगतान की जिम्मेदारी कोई भी लेने को तैयार नहीं है। पूर्व में किए गए निर्माण कार्य पूरा करने के बाद भी अमानत राशि नहीं लौटाई जा रही है। इस स्थिति में काम शुरू करने में परेशानी हो रही है।

बीआरजीएफ के भी शुरू नहीं हुए काम

मुलताई। भगतसिंह वार्ड में सड़क का निर्माण नहीं होने से वार्डवासी परेशान।

बीआरजीएफ योजना के तहत स्वीकृत तिलक वार्ड, गुरुसाहब, इंदिरा गांधी वार्ड में सीसी रोड, शास्त्री, गुरुसाहब वार्ड, नेहरू वार्ड, आजाद वार्ड, पटेल वार्ड, अंबेडकर वार्ड में नाली, भगतसिंह वार्ड, महावीर वार्ड, नेहरू वार्ड में आंगनबाड़ी भवन का भी ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है। 3 सितंबर को परिषद की बैठक में ठेकेदारों ने इस योजना के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों को शुरू करने का आश्वासन दिया था। 14 दिनों बाद भी ठेकेदारों ने काम शुरू नही किया है।

नगर संवाददाता|मुलताई

नगरपालिका के ठेकेदार निर्माण कार्यों का ठेका लेने के बाद भी कार्य शुरू नहीं कर रहे हैं। दो साल पहले जिन कार्यों का वर्कआर्डर जारी हो चुका है वह काम अभी तक शुरू नहीं हो पाए है। इस स्थिति में नगर का विकास रुका हुआ है तो दूसरी ओर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने 2012 से अब तक 26 कार्यों के वर्क आर्डर जारी कर दिए है। इसके बाद भी ठेकेदार काम शुरू करने को तैयार नहीं है। नाली, सीमेंट सड़क, आंगनबाड़