पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर किया अतिक्रमण, निकलने पर देते हैं धमकी

सड़क पर किया अतिक्रमण, निकलने पर देते हैं धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई. थाने में शिकायत करती महिलाएं।

मुलताई. ताप्तीवार्ड के रामनगर में रहने वाली महिलाएं मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को थाने पहुंची। महिलाओं का कहना है कि मार्ग से आवाजाही करने पर अतिक्रमणकारी गाली-गलौज कर धमकी देने लगे हैं। मंजा लोखंडे, कौशु भोपते, रामकली कातुलकर आदि महिलाओं ने पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस को अपनी समस्या बताई। उन्होंने बताया कुछ महीने पहले रामनगर में नपा ने सीमेंट सड़क का निर्माण किया है। इसके बाद कुछ लोगों ने मार्ग पर अतिक्रमण कर लिया है। जिससे मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है। यहां से आवाजाही करने पर अतिक्रमणकारी गाली-गलौज कर मारने-पीटने की धमकी देते हैं। जिससे रहवासियों में दहशत है। महिलाओं ने कहा मार्ग पर अतिक्रमण होने के दौरान भी शिकायत की गई थी। उस समय अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। महिलाओं ने मार्ग से अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।