पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल दुकान में आग से तीन लाख की सामग्री जली

मोबाइल दुकान में आग से तीन लाख की सामग्री जली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई। बस स्टैंड पर स्थित मोबाइल दुकान में लगी आग से सामग्री जल गई।

नगर संवाददाता|मुलताई

बसस्टैंड परिसर के यात्री प्रतीक्षालय काॅम्प्लेक्स में स्थित मोबाइल दुकान में शनिवार रात को आग लग गई। आगजनी से दुकान में रखा तीन लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया।

यात्री प्रतीक्षालय काॅम्प्लेक्स में खरपड़ाखेड़ी निवासी प्रेमसिंग चौहान की साई कृपा मोबाइल शॉप नाम से दुकान हैं। शनिवार को श्री चौहान रात में दुकान बंद करके अपने गांव चले गए थे। रात 12.30 बजे दुकान से धुआं उठने लगा। होटल संचालकों ने जब बंद दुकान से धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आग बुझाने के लिए दुकान खोलने का प्रयास किया लेकिन दुकान का शटर गर्म होने से नहीं खुल रहा था। जैसे-तैसे दुकान का शटर उठाया। आग पूरे दुकान में फैल गई थी। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। तब तक देर हो चुकी थी। प्रेमसिंग ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा दो लाख रुपए फर्नीचर, तीस हजार रुपए का कंप्यूटर सिस्टम, 15 हजार रुपए की फोटोकॉपी मशीन, 25 हजार रुपए के मोबाइल डिस्प्ले, 5 हजार की हार्टगन, 25 हजार रुपए का मोबाइल रिपेयरिंग का सामान और पांच हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

शनिवार रात 12.30 बजे हुई घटना

नगर संवाददाता|मुलताई

बसस्टैंड परिसर के यात्री प्रतीक्षालय काॅम्प्लेक्स में स्थित मोबाइल दुकान में शनिवार रात को आग लग गई। आगजनी से दुकान में रखा तीन लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया।

यात्री प्रतीक्षालय काॅम्प्लेक्स में खरपड़ाखेड़ी निवासी प्रेमसिंग चौहान की साई कृपा मोबाइल शॉप नाम से दुकान हैं। शनिवार को श्री चौहान रात में दुकान बंद करके अपने गांव चले गए थे। रात 12.30 बजे दुकान से धुआं उठने लगा। होटल संचालकों ने जब बंद दुकान से धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आग बुझाने के लिए दुकान खोलने का प्रयास किया लेकिन दुकान का शटर गर्म होने से नहीं खुल रहा था। जैसे-तैसे दुकान का शटर उठाया। आग पूरे दुकान में फैल गई थी। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई। तब तक देर हो चुकी थी। प्रेमसिंग ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा दो लाख रुपए फ