पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बास्केट बॉल खेलने 17 विद्यार्थी ग्वालियर रवाना

बास्केट बॉल खेलने 17 विद्यार्थी ग्वालियर रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई के 17 छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय बास्केटबाल स्पर्धा खेलने रवाना हुए।

नगर संवाददाता|मुलताई

नगरके 17 छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय बास्केट बॉल स्पर्धा में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए रविवार को ग्वालियर के लिए रवाना हुए। छात्र-छात्राओं को बड़ी संख्या में खेल प्रेमी रवाना करने बस स्टैंड पर पहुंचे।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद धोटे ने राज्य स्तरीय स्पर्धा में क्षेत्र का नाम रोशन करके लौटने वालों को अपनी ओर से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। छात्र-छात्राएं खेलों में भी नगर का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। खेल शिक्षिका रश्मि बाथरे ने बताया कि राज्य स्तरीय बास्केट बॉल स्पर्धा के लिए 14 साल बालक वर्ग में एक्सीलेंस के चंदन, न्यू कार्मल कान्वेंट स्कूल के जतीन, शिशु विद्या विहार के तन्मय, प्रभीत राय, बालिका वर्ग में करोला पब्लिक स्कूल की चंचल धोटे, समृद्धि गिरे, प्रज्ञा, 17 साल बालक वर्ग में न्यू कार्मल कान्वेंट के हिमांशु खातरकर, बालिका वर्ग में कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की वैशाली, अरसी अली और 19 साल बालक वर्ग में एक्सीलेंस के नीतेश, सचिन, श्याम बालिका वर्ग में सुष्मिता, प्रियंका और कन्या स्कूल की प्रियंका, हर्षा का चयन हुआ है। सभी छात्र-छात्राएं ग्वालियर में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने रवाना हुए है।