- Hindi News
- नेशनल हाईवे के गड्ढों से रोज हो रही दुर्घटना
नेशनल हाईवे के गड्ढों से रोज हो रही दुर्घटना
मलताई। बैरियर नाके से कामथ तक हाईवे पर गड्ढे हो गए हैं जिससे दुर्घटनाएं हो रही है।
नगर संवाददाता|मुलताई
नगरके मध्य से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर बैरियर नाके से कामथ गांव की सीमा तक एक किमी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं। वाहनों की आवाजाही से गड्ढों का आकर दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है। सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढों से वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। रविवार को युवाओं ने गड्ढों की परेशानी से विधायक चंद्रशेखर देशमुख को अवगत कराया। बस स्टैंड से फव्वारा चौक तक एनएचआई ने सीमेंट सड़क का निर्माण किया है। डामरीकृत सड़क पर बारिश में गड्ढे हो चुके हैं। जिनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कामथ निवासी भगवत लोखंडे बैरियर नाके के पास गड्ढे में मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। चार दिन पहले डॉ. प्रेम अमरूते मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गए। उनका हाथ में फेक्चर हो गया। रामदास साहू, सुमित पुरी, भीम साहू सहित अन्य लोगों ने हाईवे के गड्ढों से हो रही परेशानी विधायक श्री देशमुख को बताई। विधायक ने एनएचएआई के अधिकारियों से चर्चा कर मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
बस स्टैंड प्रवेश मार्ग को बजरी डालकर कर रहे समतल
बसस्टैंड प्रवेश मार्ग कच्चा होने से इस स्थान पर बारिश में गड्ढे और कीचड़ हो जाता है। नगर पालिका हर बार इस मार्ग पर मुरम और मिट्टी डालकर गड्ढों को भरने की औपचारिकता पूरी करती है। बारिश होने पर मुरम और मिट्टी होने से कीचड़ हो जाता था। इस बार एसडीएम पंकज जैन ने मुरम की बजाय बजरी डालने के निर्देश नगर पालिका को दिए। इसके बाद अब बजरी से मार्ग का समतलीकरण किया जा रहा है।