सवा साल बाद राम को मिला श्याम
{पूना की एक संस्था ने चार दिन पहले दी थी बालक मिलने की सूचना
नगरसंवाददाता|मुलताई
गौनापुरसे सवा साल पहले गुम हुआ नाबालिक बालक पुना में मिला। पुलिस ने इस प्रकरण में गुमशुदगी और अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया था। साहेबराव सिरसाम का पुत्र श्याम सिरसाम (13) 9 मई 2013 को लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास गांवों में खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। 11 मई को साहेबराव ने अपने पुत्र की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण का केस दर्ज किया था। एएसआई जेपी यादव ने बताया कि चार दिन पहले पूना की एक संस्था ने गौनापुर का एक बालक मिलने की सूचना फोन पर दी थी। सूचना पर श्री यादव और साहेबराव पूना गए जहां पर उन्हें श्याम मिला। मंगलवार को पुलिस ने श्याम को मुलताई लाया और उसके परिजनों को सौंप दिया। श्याम के पिता साहेबराव ने बताया कि श्याम और राम दोनों जुड़वा भाई है। श्याम के गुम होने के बाद से राम उदास रहने लगा था। उसका स्वास्थ्य भी बार-बार खराब होने लगा था। पूरे सवा साल बाद राम को अपना भाई श्याम मिला है।
मुलताई। लापता हुआ श्याम अपने माता-पिता के साथ