पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाहपुर में तेरह साल की बालिका को डेंगू

शाहपुर में तेरह साल की बालिका को डेंगू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें 13 साल की बालिका को डेंगू से पीड़ित होने और दो लोगों को संदेह होने से लोगों में भयभीत हो गए है। शाहपुर में डेंगू की दस्तक से पंचायत आैर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। गुरुवार से पंचायत क्षेत्र में सफाई का विशेष अभियान शुरू होगा।

शाहपुर निवासी अनूप चौधरी की 13 साल की बेटी मुस्कान को डेंगू पॉजीटिव निकला है। उधर पतौवापुरा निवासी राजू पांडेय की बेटी रेलवे स्टेशन रोड पर रहने वाले रामचरण सोनी की माताजी को डेंगू होने का संदेह जताया जा रहा है। जिन्हें इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है।

सफाईकरने का आग्रह: सरपंचरागिनी बुआ ने बताया कि गुरुवार से बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी सफाई अभियान में सहयोग देने का आग्रह किया है। उपसरपंच अमित महतो ने बताया कि पंचायत के सफाई अभियान में स्थानीय प्रस्फुटन समिति भी सहयोग देगी।

लोनिया में मिले 2 मरीज

लोनियापंचायत में मलेरिया और डेंगू का कहर बना हुआ है। यहां कलावती और मनोजीत में डेंगू के लक्षण मिले हैं। कलावती का उपचार छिंदवाड़ा में कराया गया। जबकि मनोजीत ने बैतूल के निजी अस्पताल में उपचार कराया है। अन्य लोगों में भी मलेरिया के लक्षण मिले हैं। मलेरिया रिपीट होने से भी लोगों में दहशत है।

मुलताई के रामनगर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका के कर्मचारियों ने लार्वा सर्वे किया।

सोनेगांव में स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे

मुलताई| सोनेगांवमें बुखार पीड़ित सेवानिवृत्त पटवारी रतनलाल रघुवंशी की मौत के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। मंगलवार को टीम ने घर-घर पहुंचकर लार्वा सर्वे और बुखार के मरीजों की जांच की। ग्रामीणों को पानी में लार्वा नहीं होने देने और बीमारियों के बचाव के तरीके बताए। सोनेगांव में सोमवार को सेवानिवृत्त पटवारी रतनलाल रघुवंशी की बुखार आने से भोपाल के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों इसे डेंगू से मौत समझ रहे थे। सूचना पर जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी पीएस अहिरवार ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को बीमारी के बचाव के तरीके बताए। पानी में लार्वा होने के बाद भी ग्रामीण पानी फेंकने को तैयार नहीं है। पानी फेंकने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है। मलेरिया निरीक्षक दिवाकर किनकर ने बताया कि लार्वा युक्त पानी फेंकने के लिए महिला