पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं उपयंत्री से बोलीं, यहां बैठने से नहीं वार्ड में चलकर देखो गंदगी

महिलाएं उपयंत्री से बोलीं, यहां बैठने से नहीं वार्ड में चलकर देखो गंदगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर वार्ड की महिलाओं ने नपा पहुंचकर उपयंत्री को बताई समस्या।

अंबेडकर वार्ड की महिलाओं ने बताई समस्या

नगर संवाददाता|मुलताई

साहबयहां बैठकर आपको हमारी समस्या समझ नहीं आएगी। आप हमारे साथ वार्ड में चलो तब आकर पता चलेगा की हम कैसे गंदगी के बीच में दिन गुजार रहे हैं। घरों के सामने सेफ्टी टैंक का पानी जमा होता है। गंदगी की वजह से दरवाजे बंद करके रखना मजबूरी हो चुकी है। यह बात मंगलवार को अंबेडकर वार्ड की महिलाओं ने नगर पालिका पहुंचकर उपयंत्री सीएल चौरे से कही।

अंबेडकर वार्ड की दर्जनों महिलाएं नाली और गंदगी की समस्या लेकर नपा कार्यालय पहुंची। मंजू खातरकर, शकुन सातनकर, आकांक्षा भूमरकर आदि ने बताया कि नपा ने वार्ड में सीमेंट सड़क बना दी है लेकिन गंदे पानी की निकासी के लिए नाली नहीं बनाई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी एक-दूसरे के घरों के सामने जाकर जमा होता है। इससे रोजाना आपसी झगड़े होते हैं। नई पुलिस कॉलोनी में बने सेफ्टी टैंक लीक होने से इसका पानी भी घरों के सामने जमा हो रहा है। दिन भर बदबू चलती है। गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इसके पहले भी हम लोगों ने नाली बनाने के लिए आवेदन दिया था। उस समय नपा के अधिकारियों का कहना था कि नाली बनाने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। नाली निर्माण के लिए हम अपनी निजी जमीन देने को तैयार है। इसके बाद भी नाली का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उपयंत्री श्री चौरे ने वार्ड में सफाई कराने और नाली निर्माण का एस्टीमेट बनाने का आश्वासन दिया।