मेले में रोजगार तलाश करने पहुंचे युवा
मेले में रोजगार तलाश करने पहुंचे युवा
मुलताई| जनपदपंचायत परिसर में सोमवार को मुख्यमंत्री रोजगार मेला लगा। मेले में क्षेत्र के युवाओं का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। मेले में 201 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तीन कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे थे। प्रतिनिधियों ने युवाओं के दस्तावेजों की जांच कर साक्षात्कार लिया। कंपनी के मापदंडों में खरे उतरने वाले युवाओं को मेले में ही नियुक्ति पत्र दिए गए।
अभिलाषाबनी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री
मुलताई| नगरकी अभिलाषा प्रवेंद्र दुबे को भाजपा महिला मोर्चा का कार्यवाहक जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह ने की है।