पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर किया निवेदन, पारदियों को हमारे गांव में मत बसाना

ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर किया निवेदन, पारदियों को हमारे गांव में मत बसाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई. ग्रामीणों ने पारदियों को क्षेत्र में बसाने का तहसील पहुंचकर विरोध किया।

नगर संवाददाता|मुलताई

साहब!हम आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि हमारे गांव में पारदियों को मत बसाना। इसके बाद भी प्रशासन पारदियों को हमारे गांव और इसके आसपास बसाने की कार्रवाई करेगा तो हम इसका विरोध करेंगे। यह बात सोमवार को ब्लॉक के भैसादंड, बुआलखापा और मलोलखापा के ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार अशोक डेहरिया से कही। भैसादंड की ममता शिवहरे ने कहा कि जानकारी मिली है कि पारदियों के लिए हमारे गांव में जगह देखी जा रही है। आदिवासी बाहुल्य हमारे गांवों में पूरी तरह से शांति बनी हुई है। पारदी बसने के बाद क्षेत्र में अशांति बढ़ जाएगी। पारदियों को किसी भी कीमत पर गांव और आसपास नहीं बसने दिया जाएगा। यशोदा सलामे ने कहा कि पारदियों के बसाए जाने की सूचना मात्र से ही तीनों गांव की महिलाओं और बच्चों में दहशत समा गई है। तहसीलदार श्री डेहरिया ने ग्रामीणों को बताया कि प्रशासन की ओर से पारदियों को बसाने के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं आए है। उन्होंने ग्रामीणों को अफवाह को सच मानकर मुलताई आकर समय और पैसा बर्बाद नहीं करने की समझाइश दी।