पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताप्ती तट पर महिलाओं ने किया पिंडदान

ताप्ती तट पर महिलाओं ने किया पिंडदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25 महिलाएं हैं कर्मकांड कराने में निपुण

शक्ति पीठ में पितृपक्ष में नि:शुल्क तर्पण कराया जाता है। तर्पण करने वालों को अपने पितरों की याद में पौधे लगाने का संकल्प दिलाया जाता है। पौधे लगाने के लिए गायत्री परिवार लोगों को नि:शुल्क पौधे भी भेंट करता है। आरडी गढ़ेकर, टीके चौधरी, दिनेश साहू, रामदास देशमुख आदि ने बताया कि शक्ति पीठ में सभी कर्मकांड नि:शुल्क कराए जाते हैं। कर्मकांड कराने के बदले दक्षिण में लोगों को पौधे लगाने का संकल्प दिलाया जाता है।

गायत्री परिवार की 25 महिलाएं सभी प्रकार के 16 संस्कार कराने में निपुण है। इसके लिए महिलाओं ने शांति कुंज हरिद्वार में प्रशिक्षण लिया था। सबसे पहले 1990 में नगर की मंगला चौहान सहित पांच महिलाएं कर्मकांड सीखने गई थी। इसके बाद से लगातार महिलाएं शांतिकुंज जाकर प्रशिक्षण ले रही है। जया साहू ने बताया कि तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, अंत्येष्टी, नामकरण सहित अन्य संस्कार करती है। पुष्पा सोनी, मीरा देशमुख, उर्मिला देशमुख, इंद्रा साहू, सुरेखा साहू, सहित अन्य महिलाएं भी कर्मकांड कराती है। ऐसा कराने से अपने आप को संतुष्टि और समाज को नई दिशा मिलती है।

दक्षिणा के बदले लिया जाता हैं पौधे लगाने का वचन

नगर संवाददाता. मुलताई

आम तौर पर महिलाएं तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान करते नहीं दिखाई देती है। ताप्ती तट पर स्थित गायत्री शक्ति पीठ में पितृपक्ष में पितरों की तृप्ति के लिए दर्जनों महिलाएं तर्पण करती हैं। रोजाना सुबह शक्ति पीठ में तर्पण करने में पुरुषों से अधिक संख्या महिलाओं की होती है। गायत्री परिवार की दर्जनों महिलाओं को तर्पण करने के साथ कर्मकांड कराने में महारथ भी हासिल है। क्षेत्र में महिलाएं जागरूकता का परिचय देते हुए हर कार्य में पुरुषों की बराबरी कर रही है। सामाजिक कार्यों के साथ अब तर्पण जैसे कर्मकांड में भी महिलाएं हिस्सा ले रही है। महिलाओं को तर्पण करता देख लोग आश्चर्य भी करते हैं। महिलाओं का कहना है की पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करना सभी का हक है। पितरों की तृप्ति के लिए महिलाओं को भी तर्पण करना चाहिए।

मुलताई। गायत्री शक्ति पीठ में महिलाएं भी करती हैं तर्पण।

ताप्ती तट स्थित गायत्री शक्ति पीठ में रोजाना सुबह महिलाएं करती हैं तर्पण

पितर पक्ष