पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या शाला की 40 फीसदी छात्राओं में आयरन की कमी

कन्या शाला की 40 फीसदी छात्राओं में आयरन की कमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली 40 फीसदी से अधिक छात्राओं के खून में आयरन की कमी है। इस बात का खुलासा शनिवार को स्कूल में लगे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लगे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में हुआ। आयरन की कमी को दूर करने के लिए छात्राओं को सप्ताह में एक दिन स्कूल में ही आयरन की दवा खिलाई जाएगी। कन्या स्कूल में पढ़ने वाली एक हजार छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. विक्रम तिवारी और डॉ. प्रदीप झारे ने बताया कि अधिकांश छात्राओं के खून में आयरन की कमी पाई गई है। छात्राओं को खानपान पर ध्यान देने और भोजन में हरी सब्जी का उपयोग अधिक करने की समझाइश दी गई। इसके अलावा छात्राओं को दृष्टिदोष की समस्याएं भी है। डॉ. रश्मि शर्मा और डॉ. नाजनिन खान ने छात्राओं को बताया कि स्कूल में आयरन की दवा उपलब्ध कराई गई है। सप्ताह में एक दिन छात्राओं को स्कूल में ही दवा खिलाई जाएगी। डॉक्टरों ने बताया कि पालक बच्चों के भोजन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे आयरन की कमी हो रही है। शिक्षिका रश्मि बाथरे ने बताया कि छात्राओं को पूर्व में भी स्कूल में आयरन की गोलियां दी गई थी।

कन्या स्कूल में हुआ छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण।