पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरोवर पर साबुन का उपयोग रोकेंगी महिलाकर्मी

सरोवर पर साबुन का उपयोग रोकेंगी महिलाकर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताप्तीसरोवर के पानी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी। सरोवर में साबुन-शैंपू लगाकर स्नान करने वालों को रोकने के लिए नपा की महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। समझाइश देने के बाद भी साबुन-शैंपू का उपयोग करते पाए जाने पर तत्काल 50 से 500 रुपए तक का जुर्माना वसूला जाएगा। ताप्ती सरोवर के पानी को साफ रखने के लिए नगर पालिका ने कार्य योजना तैयार कर ली है।

नपा ने सरोवर के पानी को साफ रखने के लिए नगरवासियों से भी सहयोग मांगा है। नगर पालिका सीएमओ मोहम्मद सलीम ने बताया कि सरोवर के पानी में साबुन-शैंपू से स्नान होने पानी दूषित हो रहा है। पानी को साफ रखने के लिए सरोवर में साबुन-शैंपू से स्नान पर पाबंदी लगाई गई है। इसके बाद भी लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों को रोकने के लिए नपा की महिला कर्मचारियों को सरोवर पर तैनात किया गया है। महिलाएं पहले तो लोगों को समझाइश देगी। इसके बाद भी यदि साबुन-शैंपू से स्नान करते मिलने पर जुर्माना किया जाएगा।

मुलताई. ताप्ती सरोवर में साबुन, शैंपू से स्नान करते मिले तो होगा जुर्माना।

कैमरे में कैद होने लगी असामाजिक तत्वों की करतूत

ताप्तीदर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। तीज-त्योहारों पर ताप्ती तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। इस दौरान असामाजिक तत्व भीड़ में घुसकर अवैध गतिविधियां करते हैं। इसकी रोकथाम के लिए नपा ने सरोवर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए है। यह कैमरे डेढ़ साल से बंद थे। सीएमओ मोहम्मद सलीम खान ने कैमरों को शुरू करा दिया है। अब परिक्रमा मार्ग पर होने वाली गतिविधियां कैमरे में कैद होने लगी है। सरोवर में चोरी छिपे मछली पकड़ने वाले भी कैमरे में कैद होने लगे हैं। जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवीकैमरे से जुड़े अधिकारियों के मोबाइल

परिक्रमामार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के साफ्टवेयर से नगर पालिका सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों के मोबाइलों को जोड़ा गया है। जिससे अधिकारी कहीं भी रहकर अपने मोबाइल के माध्यम से परिक्रमा मार्ग पर नजर रख सकते हैं।

नगर संवाददाता|मुलताई

ताप्तीसरोवर के पानी को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई होगी। सरोवर में साबुन-शैंपू लगाकर स्नान करने वालों को रोकने के लिए नपा की महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी। समझाइश देने के बाद भी साबुन-शैंपू का उपयोग करते पाए जाने पर तत्काल 50 से 50