मासूम के साथ दुष्कर्म
मासूम के साथ दुष्कर्म
मुलताई | बोरदेही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कानढाना जमदेही निवासी संदीप पिता अतीस धुर्वे (19) ने 7 फरवरी को शाम में मासूम बालिका को गन्ना बाड़ी में ले गया। जहां पर संदीप ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इसकी जानकारी लगी तो संदीप के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।