पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरत बड़खाने बने रविदास समाज के जिलाध्यक्ष

भरत बड़खाने बने रविदास समाज के जिलाध्यक्ष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरत बड़खाने बने रविदास समाज के जिलाध्यक्ष

सारनी |
संत रविदास समाज विकास समिति की जिला स्तरीय चुनाव मंगलवार को कालीमाई के संत रविदास प्रांगण में हुआ। इसमें भरत बड़खाने को अध्यक्ष चुना। कृष्णा बिंझाड़े को सचिव, बबलू पवारे को कोषाध्यक्ष, करमचंद झारे को उपाध्यक्ष, कुलदीप पहाड़े को सहसचिव, रोशन मोहबे को संगठन सचिव, किशोर अहिरवार को प्रचारमंत्री नियुक्त किया। वहीं समिति में जिला प्रतिनिधि के रूप में गणेश मोहबे, लक्ष्मीकांत बिंझाड़े, इंदल बिंझाड़े को निर्वाचित किया। बैठक के दौरान 23 फरवरी को कालीमाई शोभापुर कॉलोनी में संत श्री गुरु रविदास की जयंती कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया। यही कार्यक्रम मुलताई में 22 फरवरी को होगा।

समाज के अंतिम छोर तक मिले योजना का लाभ

बैतूल |
सेन समाज उत्थान समिति की बैठक रामलीला मैदान में छिंदवाड़ा केश शिल्पी सदस्य दिनेश बंदेवार की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्री बंदेवार ने कहा केश शिल्पी योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर के लोगों तक पहुंचाएं। इससे उनका सामाजिक विकास हो सकेगा।



इस बैठक में जिलाध्यक्ष शिवनंदन श्रीवास, बंशी सोनपुरे, जयपाल नरेले मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...