अधिवक्ता संघ चुनाव में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन फार्म वापस लेने की प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष पद के लिए सात अधिवक्ताओं ने फार्म जमा किए थे। मंगलवार को चार अधिवक्ताओं ने फार्म वापस ले लिए। अब तीन उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता रंजना बामने ने बताया नाम वापसी प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता कल्लूसिंह, जीजी घोड़े और राजेश शर्मा मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुभाष लोखंडे, करूणासिंधु पटेल, अजय दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सरजेराव बुआड़े, वामनराव जगताप, सचिव पद के लिए आलोक सोनी, अशोक कुमार देशमुख, राजेश साबले, सहसचिव पद के लिए प्रशांत भार्गव, पंकज यादव, कोषाध्यक्ष पद के लिए महेश राठौर, दिनेश सिमैया, उपकोषाध्यक्ष पद के लिए गुणवंत निंबुलकर, प्रेमलाल पंवार, पुस्तकालय सचिव के लिए मीना अतुलकर, विनोदसिंह ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी के लिए चैतराम वानखेड़े और श्यामसिंह रघुवंशी मैदान में हैं। 15 फरवरी को सभी पदों के लिए मतदान होगा।