मंडी परिसर में सब्जी मंडी के लिए बनेंगे 2 शेड
क्षेत्र के किसान लंबे समय से नगर में सब्जी मंडी शुरू करने की मांग कर रहे थे। किसानों की मांग पर सब्जी मंडी शुरू करने के लिए अनुमति मिल गई है। मंगलवार को मंडी समिति की बैठक में सभी सदस्यों ने सब्जी मंडी के लिए दो नए शेड बनाने का प्रस्ताव लिया। शेड निर्माण नहीं होने तक परिसर के चार नंबर शेड में सब्जी मंडी शुरू करने का निर्णय लिया है। साथ ही सब्जी व्यापारियों की बैठक बुलाकर लाइसेंस देने पर भी चर्चा हुई। दोपहर में मंडी के सभाकक्ष में मंडी अध्यक्ष श्यामरती धुर्वे, उपाध्यक्ष श्रीचंद्र कास्लेकर, व्यापारी प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, मंडी प्रतिनिधि चिंटू खन्ना, सदस्य नरेंद्र साहू, बुधसिंह राजपूत सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में बैठक शुरू हुई। व्यापारी प्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने कहा सब्जी मंडी शुरू करने की अनुमति मिलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी है। अब जल्द ही इसकी शुरुआत की जाना चाहिए। चिंटू खन्ना ने कहा किसानों को शुद्ध पानी मिले इसके लिए आरो मशीन लगाई जाना चाहिए। सचिव शीला खातरकर ने बताया सब्जी मंडी के लिए दो नए शेड बनाने का प्रस्ताव लिया है। मंडी परिसर में 4 नंबर के शेड में वैकल्पिक रूप से सब्जी मंडी शुरू की जाएगी।
प्रभातपट्टन क्षेत्र के गांवों में किसान संतरे की खेती करने लगे हैं। तिवरखेड़, चरूड़, हिवरखेड़, गोधनी, मालेगांव, खड़की, पांढरी, उमरी, सालबर्डी, गौनापुर, मालेगांव सहित दर्जनों गांव में संतरे की खेती होती है। क्षेत्र में संतरा मंडी नहीं होने से किसान औने-पौने दामों में व्यापारियों को संतरे बेच देते हैं। किसानों ने इस संबंध में मंडी समिति के सदस्यों को अवगत कराते हुए संतरा मंडी शुरू करने की मांग की थी।
आमला में जल्द खरीदी
मंडी सदस्य दिनेश सोनारे ने आमला में मंडी शुरू करने की बात बैठक में रखी। मंडी सचिव शीला खातरकर ने बताया कि आमला मंडी में कर्मचारी तैनात है। मंडी में आवक नहीं हो रही है। जिससे मंडी सूनी पड़ी है। अब मंडी परिसर में गोदाम का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही आमला क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज मंडी में लाकर बेचने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
फोटो 1
कृषि उपज मंडी की बैठक में सब्जी मंडी चार नंबर शेड में शुरू करने का लिया।
बैठक