मकान में लगी आग
मकान में लगी आग
मुलताई | प्रभात पट्टन ब्लॉक के अमरावती घाट में मंगलवार को एक किसान के खेत के मकान में आग लग गई। आगजनी से मकान व कृषि उपकरण जल गए। राजू जैन का मकान खेत में स्थित है। सुबह मकान में आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने कुओं से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद फायर बिग्रेड को बुलाया। फिर आग बुझाई।