सिरसावाड़ी में देवीजागरण आज
मुलताई| सिरसावाड़ी में चल रही प्रज्ञा पुराण कथा में बुधवार को रात में देवी जागरण होगा। मंगलवार को प्रज्ञा पुराण कथा में गायत्री परिवार के धनराज धोटे ने कहा मनुष्य को हमेशा सेवा कार्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि गायत्री महामंत्र के जप से दुखों और पापों का नाश होता है। विजय सराटकर, चंद्रभान बारस्कर, प्रमोद सराटकर ने बताया कि बुधवार को भजन गायक अनिल दामेधर और साथियों द्वारा देवी जागरण किया जाएगा।