पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, दोबारा पीएम की मांग

युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, दोबारा पीएम की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की समझाइश पर परिजनों का गुस्सा हुआ शांत, दोपहर में हुआ अंतिम संस्कार

भास्कर संवाददाता | मुलताई

मोरखा के एक युवक की हैदराबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर मंगलवार सुबह युवक का शव गृहग्राम मोरखा लाया। इसके बाद परिजनों ने दोबारा पीएम करने की मांग को लेकर हंगामा मचाया। परिजनों का कहना था जब तक उनके सामने पीएम नहीं होता तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हंगामे की सूचना के बाद बोरदेही पुलिस गांव पहुंची। युवक के परिजनों को समझाइश दी इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इमरत मोहबे (40) की हैदराबाद में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 7 फरवरी को इमरत की संदिग्ध मौत हो गई। इमरत का हैदराबाद में पोस्टमार्टम होने के बाद शव को मोरखा लाया। परिजनों व ग्रामीणों ने इमरत की हत्या होने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था उनके सामने दोबारा पीएम हो। जिससे मौत के कारण स्पष्ट हो। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना मिलते ही बोरदेही थाना प्रभारी अर्चना जाट मोरखा पहुंची। मृतक के परिजनों को समझाइश दी। किसी भी प्रकार का संदेह है तो परिजनों के बयान लेकर हैदराबाद पुलिस को भेजे जाएंगे। परिजनों के बयान पर हैदराबाद पुलिस जांच करेगी। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ और मृतक का अंतिम संस्कार किया।

खबरें और भी हैं...