पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने पकड़ा रेत से भरा ट्रक, पंचनामा बनाया

एसडीएम ने पकड़ा रेत से भरा ट्रक, पंचनामा बनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरऔर आसपास स्थित रिक्त सरकारी जमीन का एसडीएम पंकज जैन ने रविवार को निरीक्षण कर रिकार्डों की जांच की। निरीक्षण के दौरान बिना रायल्टी का रेत से भरा ट्रक भी पकड़ा। खनिज निरीक्षक को बुलवाकर पंचनामा बनवाया।

एसडीएम, तहसीलदार एके डेहरिया और सीएमओ ने नगर सीमा में स्थित सरकारी जमीन का निरीक्षण किया। जमीन की नपाई भी कराई। बैतूल रोड पर मंगलवार बाजार स्थल की नपाई का काम चल रहा था। इस दौरान एसडीएम की नजर रेत से भरे ट्रक पर पड़ी। मजदूर ट्रक से रेत खाली कर रहे थे। श्री जैन ने ट्रक ड्राइवर से रेत की रायल्टी से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा। ड्राइवर ने रायल्टी दिखाई जिस पर 13 सितंबर की तारीख दर्ज थी। श्री जैन ने खनिज निरीक्षक को ट्रक का पंचनामा बनाने के निर्देश दिए। नगर में अवैध रूप से रेत को संग्रहण कर परिवहन का काम खुलेआम हो रहा है। रेत माफिया निजी जमीन के अलावा सरकारी जमीन पर भी रेत का संग्रहण कर रहे हैं। रेत डंप करके रखी जाती है। इसके बाद बिना रायल्टी चुकाएं मनमाने दामों पर निर्माण करने वालों को बेचा जाता है।



खुलेआम सड़क किनारे रेत का ढेर लगा होने के बाद भी खनिज विभाग ने अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की है। जिससे रेत का अवैध व्यापार करने वालों के हौसले बुलंद हो चुके हैं।

नगर संवाददाता|मुलताई

नगरऔर आसपास स्थित रिक्त सरकारी जमीन का एसडीएम पंकज जैन ने रविवार को निरीक्षण कर रिकार्डों की जांच की। निरीक्षण के दौरान बिना रायल्टी का रेत से भरा ट्रक भी पकड़ा। खनिज निरीक्षक को बुलवाकर पंचनामा बनवाया।

एसडीएम, तहसीलदार एके डेहरिया और सीएमओ ने नगर सीमा में स्थित सरकारी जमीन का निरीक्षण किया। जमीन की नपाई भी कराई। बैतूल रोड पर मंगलवार बाजार स्थल की नपाई का काम चल रहा था। इस दौरान एसडीएम की नजर रेत से भरे ट्रक पर पड़ी। मजदूर ट्रक से रेत खाली कर रहे थे। श्री जैन ने ट्रक ड्राइवर से रेत की रायल्टी से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा। ड्राइवर ने रायल्टी दिखाई जिस पर 13 सितंबर की तारीख दर्ज थी। श्री जैन ने खनिज निरीक्षक को ट्रक का पंचनामा बनाने के निर्देश दिए। नगर में अवैध रूप से रेत को संग्रहण कर परिवहन का काम खुलेआम हो रहा है। रेत माफिया निजी जमीन के अलावा सरकारी जमीन पर भी रेत का संग्रहण कर रहे हैं। रेत डंप करके रखी जाती है। इसके बाद बिना रायल्टी चुकाएं मनमाने दामों पर निर्माण करने व