पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल आयोग ने मांगा जांच प्रतिवेदन

बाल आयोग ने मांगा जांच प्रतिवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई| वरूड़(महाराष्ट्र) मार्ग पर सदाप्रसन्न घाट के जंगल में मिली दस दिन की बालिका के प्रकरण में बाल अधिकार आयोग ने पुलिस से जांच प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने दस दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। 22 अगस्त को सदाप्रसन्न घाट के जंगल में दस दिन की बालिका मिली थी। पुलिस ने इस प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 23 दिन बाद भी पुलिस बालिका की मां का पता नहीं लगा पाई है। बाल अधिकार आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए कहा है।