- Hindi News
- केबल कटी, एक सप्ताह से बंद हैं जौलखेड़ा के टेलीफोन
केबल कटी, एक सप्ताह से बंद हैं जौलखेड़ा के टेलीफोन
ब्लॉकके जौलखेड़ा एक्सचेंज से जुड़े टेलीफोन पिछले एक सप्ताह से बंद पड़े हुए है। टेलीफोन, ब्राडबैंड बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टेलीफोन लाइन बंद होने की शिकायत ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से भी की है। इसके बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। मोही के एसटीडी संचालक दीपक सोनी ने बताया कि 7 सितंबर से टेलीफोन में घंटी आना बंद हो गया। टेलीफोन लाइन के साथ ब्राडबैंड भी शोपिस बन गए है। टेलीफोन बंद होने से जौलखेड़ा, मोही सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को दूरभाष पर संपर्क करने में परेशानी हो रही है। टेलीफोन लाइन ठप होने के संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी गई है। इसके बाद भी अभी तक सुधार नहीं किया गया है। बीएसएनएल के एसडीओटी आर अलावा ने बताया कि ओएफसी केबल कटने से समस्या खड़ी हुई है। किस स्थान से केबल कटा हुआ है इसे खोजने का काम किया जा रहा है।