पानठेला संचालक से मारपीट
पानठेला संचालक से मारपीट
मुलताई| मासोदरोड पर स्थित सावंगी जोड़ पर पानठेला चलाने वाले के साथ दो लोगों ने मारपीट की। भाऊराव भुमरकर ने पुलिस को बताया कि सावंगी जोड़ पर पानठेला चलता है। शनिवार रात को सावंगी निवासी विनय महाजन और चंदू साहू शराब पीकर आए और गाली-गलौच करने लगे। मना करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने विनय और चंदू के खिलाफ केस दर्ज किया है।