सुरेंद्र राठौर बने अध्यक्ष
सुरेंद्र राठौर बने अध्यक्ष
मुलताई| नगरऔर गांवों में संचालित निजी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों की रविवार को गुरुकुल विद्या मंदिर में बैठक हुई। बैठक में स्कूल संचालन में रही समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक सुरेंद्र राठौर को अध्यक्ष, विनिता नायर, अतुल बारंगे को उपाध्यक्ष बनाया गया। राजू भादे को सचिव, अभिषेक खंडेलवाल को सह सचिव, सुखलाल मालवीय को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
रजिया सिद्दीकी, सीता भार्गव, अनिता पंवार, रूपेश वागद्रे, सतीष पाल, विशाल सोनी, दिनेश धोटे, महेंद्र क्षीरसागर, संयोगिता विहिते, प्रमोद गुजरे को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवीन ओंकार को मीडिया और अनीश नायर को संगठन का प्रवक्ता बनाया गया।