शिक्षिका को दी धमकी, केस दर्ज
शिक्षिका को दी धमकी, केस दर्ज
मुलताई| थानाक्षेत्र के गाडरा में दो ग्रामीणों ने एक शिक्षिका के साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने रविवार को अभद्रता करने वालों पर केस दर्ज किया है। प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षिका रश्मि मोहबे ने बताया कि 10 सिंतबर को वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। इस दौरान बबलू सोमकुंवर और उसका भाई राजेश शराब पीकर स्कूल में आए और छात्र आदित्य को मारने लगे। छात्र को मारने से मना किया तो दोनों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बबलू और राजेश के खिलाफ केस दर्ज किया है।