पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों की पदक्रम सूची में विसंगति

अध्यापकों की पदक्रम सूची में विसंगति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यापकों की पदक्रम सूची में विसंगति

मुलताई| अध्यापकसंवर्ग की पदक्रम सूची में ब्लॉक के पचास सहायक अध्यापकों के नाम शामिल नहीं है। पात्र होने के बाद भी सहायक अध्यापकों के नाम सूची में नहीं होने से अध्यापक संविदा संयुक्त मोर्चा ने इस विसंगति को दूर करने की मांग की है। मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश गावंडे ने बताया कि जिले की पदक्रम सूची एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड की गई है। जिसमें ब्लॉक के पचास सहायक अध्यापकों के नाम सूची में नहीं है। जिससे अध्यापकों को पात्र होने के बाद भी पदोन्नति का लाभ नहीं मिलेगा। जिन पात्र सहायक अध्यापकों के नाम सूची में नहीं है या जानकारी विसंगति पूर्ण है वह अपने आवेदन संकुल प्राचार्य के माध्यम से 22 सितंबर तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।