पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिट्टी डालकर रोका पानी का बहाव

मिट्टी डालकर रोका पानी का बहाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिट्टी डालकर रोका पानी का बहाव

मुलताई| एनएच69 से सेमझिरा तक प्रधानमंत्री सड़क पर पुलिया का निर्माण किया गया है। इस पुलिया के पाइप में मिट्टी भरकर एक किसान ने पानी के बहाव को बंद कर दिया है। जिससे बारिश का पानी किसानों के खेतों में भर गया है। किसानों ने इस संबंध में तहसीलदार एके डेहरिया से शिकायत की है। किसान फुलसिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क के साथ नाले पर पुलिया का निर्माण हुआ है। किसान धनराज पाठेकर ने पुलिया में लगे पाइप में मिट्टी डाल दी है। जिससे नाले का पानी सड़क के एक ओर से दूसरे ओर तक नहीं जा रहा है। पानी का बहाव रूकने से पानी खेतों में जमा हो रहा है। इससे फसल को नुकसान हो रहा है। शिकायत पर श्री डेहरिया ने पटवारी को मौके पर भेजकर जांच करने के निर्देश दिए।