पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंकलन के लिए बीएलओ ने दी परीक्षा

आंकलन के लिए बीएलओ ने दी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मतदाता सूची का प्रकाशन 23 को

मुलताई. प्रभातपट्‌टन के डाइट भवन में शुक्रवार को फोटोयुक्त मतदाता सूची के दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। 23 सितंबर को फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। दावे आपत्ती प्राप्त करने के लिए सचिवों को प्राधिकृत कर्मचारी नियुक्त किया है। इन कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर आरडी सरनेरकर और पीआर पाटिल ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में सहायक बीसी सनोडिया, पीएस सरयाम, खंड पंचायत अधिकारी संजय सावरकर ने कर्मचारियों को वितरित परिशिष्टों की पूर्ति के लिए मार्गदर्शन दिया।

मुलताई. एक्सीलेंसस्कूल में शनिवार को बीएलओ के स्वत: आकलन के लिए परीक्षा हुई। परीक्षा में 12 बीएलओ अनुपस्थित थे। बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने सहित अन्य कार्यों के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। अब प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी बीएलओ को समझ में आई है या नहीं इसके लिए परीक्षा भी ली जा रही है। एक्सीलेंस स्कूल में बीस-बीस मिनट की परीक्षाएं आयोजित की गई। जिसमें बीस-बीस नंबर के प्रश्न पूछे गए। प्रश्न पत्र में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम काटने, बीएलओ के कर्तव्य सहित अन्य प्रश्न पूछे गए थे।





































मास्टर ट्रेनर एमके पाटिल, आर सिंग और एमएल पंवार ने बताया कि बीएलओ को कम से कम पचास प्रतिशत से अधिक प्रश्नों के उत्तर सही देना जरूरी है। इतने उत्तर सही नहीं देने वाले बीएलओ को दोबारा प्रशिक्षण लेना होगा। परीक्षा में मतदान केंद्र खेड़ीबुजुर्ग, बानूर, पोहर, सेमझिरा, जौलखेड़ा, सूकाखेड़ी, डिवटिया, खतेड़ाकला, देवरी, परसठानी के बीएलओ अनुपस्थित थे।