- Hindi News
- शराब पीने से मना किया तो दोस्त के पिता को पीटा
शराब पीने से मना किया तो दोस्त के पिता को पीटा
परीक्षा में अव्वल आने पर मिलेगा इनाम
मुलताई. थानाक्षेत्र के सोमगढ़ में शुक्रवार रात एक युवक ने अपने दोस्त के पिता की पिटाई कर दी। रामभाऊ उइके ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र राकेश के साथ काम करने जाता था। पुत्र राकेश के साथ शराब पीने लगा। राकेश को पुत्र के साथ रहने से और शराब पीने से मना किया। नाराज होकर राकेश ने रामभाऊ की पिटाई कर दी। पुलिस ने राकेश सूर्यवंशी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मुलताई. बोर्डपरीक्षा में अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को शासन की योजना के तहत पुरस्कृत किया गया। शिक्षक आरके मालवीय और गिरीश साहू ने बताया कि सत्र 2013 में कामर्स संकाय में जिले की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले अभिजीत को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दस हजार रुपए से पुरस्कृत किया गया है। सत्र 2014 में कामर्स संकाय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।