पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समता एक्स. का स्टापेज बंद हुआ तो उग्र आंदोलन होगा

समता एक्स. का स्टापेज बंद हुआ तो उग्र आंदोलन होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई. जनआंदोलन मंच ने मुलताई रेलवे स्टेशन पर समता एक्सप्रेस का स्टॉपेज यथावत रखने, नई ट्रेनों का स्टॉपेज देने की मांग उठाई है। शनिवार को मंच के सदस्यों ने अपनी मांगों से स्टेशन मास्टर को अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री, केंद्रीय रेल मंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया। मंच ने मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। जन आंदोलन मंच के अनिल सोनी, राजेंद्र भार्गव ने कहा कि समता एक्सप्रेस का स्टॉपेज बंद किया जा रहा है। नागपुर-भूसावल ट्रेन का रूट बदलने की कार्रवाई चल रही है। ऐसा होने पर नगरवासी पुरजोर विरोध करेंगे। इस मामले में विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने डीआरएम को पत्र लिखा है।