पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति सहित पांच पर केस दर्ज

पति सहित पांच पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुलताई. दहेजके लिए अपनी शिक्षिका प|ी को प्रताड़ित करने वाले पति सहित पांच लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सारनी निवासी शशि प्रभा बारंगे ने शनिवार को पुलिस थाने में अपने पति, सास, ससुर, ननंद और नदोई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। शशिप्रभा बारंगे ने बताया कि वह तिगांव में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है। 3 जून 2013 को उसका विवाह कामथ निवासी प्रेम पिता गणपति बारंगे से हुआ है। विवाह में उसके पिता ने दहेज में सामग्री के साथ एक लाख रुपए दिए थे। पति प्रेम दहेज में बाइक, टीवी की मांग कर प्रताड़ित करने लगा। सास सुमन बाई, ससुर गणपति, ननंद गुड़िया और नदोई गुलाब पवार भी सहयोग करने लगे।