पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरोवर को लेकर नपा में हुई बैठक

सरोवर को लेकर नपा में हुई बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरोवर को लेकर नपा में हुई बैठक

मुलताई| ताप्तीसरोवर को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए बुधवार को नगर पालिका के सभा कक्ष में बैठक हुई। एसडीएम पंकज जैन ने नगरवासियों से सरोवर के जल को साफ रखने के लिए सुझाव मांगे। लोगों ने सरोवर के पानी को साफ रखने के लिए साबून-शैंपू से स्नान पर रोक लगाने की बात कही। सरोवर के आसपास पॉलीथिन पर भी प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया। एसडीएम ने कहा कि ताप्ती से पूरे देश में नगर की पहचान है। ताप्ती प्रदूषित हो रही है। इसे साफ रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। राजू पाटनकर, पुरूषोत्तम अग्रवाल, अजय यादव ने कहा कि सरोवर में साबुन-शैंपू से स्नान पर रोक लगाई जाना चाहिए।









जिससे पानी को प्रदूषित होने से बजाया जा सकता है। इसके अलावा लोगों ने सरोवर में मूर्ति विसर्जन और पॉलीथिन पर भी रोक लगाने की बात कही। एसडीएम श्री जैन ने कहा कि सरोवर में अब साबून-शैंपू से स्नान करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरोवर के आसपास पॉलीथिन में सामग्री देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीओपी पीएस धुर्वे, तहसीलदार अशोक डेहरिया, मंदिरों के पूजारी सहित नगरवासी उपस्थित थे।